ग्राम प्रधानों ने पंचायत कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जाड़ौल टीवीएसजी फार्म हाउस में दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधानों की पंचायत आहूत की गई। पंचायत में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगमाल मावई ने कहा कि ब्लाक में पिछले छह माह से ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जाड़ौल टीवीएसजी फार्म हाउस में दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधानों की पंचायत आहूत की गई। पंचायत में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगमाल मावई ने कहा कि ब्लाक में पिछले छह माह से ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्राम प्रधानों में ब्लाक अधिकारियों के प्रति रोष बना हुआ है। बाद में ग्राम प्रधानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
गुरुवार को जाड़ौल टीवीएसजी फार्म हाउस में आयोजित दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधानों की पंचायत में प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष जगमाल मावई और संजय शर्मा ने कहा कि पिछले छह माह से ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्य का अभी तक कोई भुगतान नहीं हो पाया है। गौशाला में ग्राम प्रधान अपने पास से बेसहारा गोवंशों के लिये खचर गहन कर रहे हैं। प्रशासन से अभी तक बेसहारा गोवंशों को चारे के लिये अभी तक कोई धनराशि नहीं आई। इस कारण गोवंशों का पालन पोषण करना ग्राम प्रधानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन की सूची बनाकर ब्लाक में भेजने के बाद भी किसी गांव में किसी भी विधवा महिला एवं वृद्ध को पेंशन नहीं मिली है। बीडीओ जहांगीराबाद प्रेमचंद सिंह ने ग्राम प्रधानों की समस्त समस्याओं को सुनने के बाद समस्याओं का जल्द ही समाधान कराये जाने का आश्वासन देकर ग्राम प्रधानों को संतुष्ट किया। बाद में ग्राम प्रधानों ने समस्याओं से संबंधित डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता लेखराज सिंह व संचालन डा, अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर एडीओ सुधीर कुमार शर्मा, इरफान अली, सुनील लोधी, योगेन्द्र सिंह, चंद्रभान शर्मा, राजू, रामेश्वरी गिरि, ब्रजपाल सिंह, फकीर चंद, श्यौराज सिंह, ओमपाल सिंह, शिव सिंह, सविता शर्मा, रेनू शर्मा, अशोक कुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।