विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वंदना शर्मा को मिला अखंड भारत गौरव अवार्ड

By JagranEdited By:
Published: Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ में आयोजित हुए समारोह के दौरान गांव दीघी निवासी फैशन डिजाइनर वंदना शर्मा को अखंड भारत गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसकी जानकारी होने पर उनके स्वजन और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

वंदना शर्मा को मिला अखंड भारत गौरव अवार्ड
वंदना शर्मा को मिला अखंड भारत गौरव अवार्ड

बुलंदशहर, जेएनएन। चंडीगढ़ में आयोजित हुए समारोह के दौरान गांव दीघी निवासी फैशन डिजाइनर वंदना शर्मा को अखंड भारत गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसकी जानकारी होने पर उनके स्वजन और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

पहासू क्षेत्र के गांव दीघी निवासी वंदना शर्मा के पिता सुरेंद्र शर्मा किसान हैं और माता गायत्री गृहणी हैं। बचपन से ही वंदना को परिधान डिजाइनिग का जुनून था। जिसके चलते उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पांच करने के बाद 2019 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिग एंड गारमेंट टेक्नोलाजी का कोर्स किया। जिसके बाद उन्होंने नोएडा और गुजरात में रहकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं स्वयं तैयार किए गए अपने कलेक्शन को उन्होंने न्यूयार्क, लंदन आदि शहरों में भी भेजा। जहां उनके कलेक्शन की प्रशंसा हुई। अब चंडीगढ़ पंचकुला स्थित होटल में गत 21 अक्टूबर को बंटी एंटरटेनमेंट एंड मुंबई ग्लोबल द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वंदना शर्मा को बुलाया गया। जहां उन्हें अखंड भारत गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अभिनेत्री जया प्रदा द्वारा प्रदान किया गया। जिसकी जानकारी होने पर फैशन डिजाइनर वंदना शर्मा के स्वजन और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वंदना शर्मा ने बताया कि उत्तर-प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन बढि़या गाइडेंस और प्लेटफार्म नहीं मिलने की वजह से कला अंदर ही दब जाती है। शादियों में न करें फिजूल खर्ची

बुलंदशहर। आल इंडिया जमीयतुल कुरैशी यूथ विग के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अहमद कुरैशी का जिले पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान साजिद अहमद ने शादियों में फिजूल खर्ची रोकने की बात कही। यह रकम अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने पर जोर दिया। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर भी चर्चा की। इस मौके पर हाजी बशीर, हाजी नौशाद, हाजी सलीम, हाजी रहीस आशिफ कुरैशी, अब्दुल वाहिद, डा. सलमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।