विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर में यति नरसिंहानंद के बयान पर भड़के मुस्लिम समाज के लोग; नमाज के बाद सिर तन से जुदा के लगे नारे

Published: Sat, 05 Oct 2024 08:29 AM (IST)

Bulandshahr Crime News सिकन्दराबाद नगर क्षेत्र की शेखवाड़ा मोहल्ला स्थित हजरत अली शाह मस्जिद के सामने नरसिंहानंद सरस्वती के बयान ...और पढ़ें

सिकंदराबाद में मस्जिद के गेट पर खड़ा होकर लोगों को भड़काता मस्जिद का मौलाना। जागरण
सिकंदराबाद में मस्जिद के गेट पर खड़ा होकर लोगों को भड़काता मस्जिद का मौलाना। जागरण

HighLights

  1. लोगों को भड़काने के आरोप में मौलवी हिरासत में
  2. पुलिस हिरासत में मौलाना की खबर आते ही हंगामा करने लगे लाेग

संवाद सहयोगी, जागरण सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ला स्थित मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के पैगंबर हजरत मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर सिर तन से जुदा के नारे लगाए लगाए और हंगामा किया।

पुलिस ने भीड़ को भड़काने के आरोप में मस्जिद के मौलवी समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंचकर डीएम व एसएसपी ने जायजा लिया।

मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए लोग

शुक्रवार की दोपहर नगर की शेखबाड़ा मोहल्ला स्थित हजरत अली शाह मस्जिद के बहार मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा धार्मिक टिप्पणी को लेकर नारेबाजी करते हुए सिर तन से जुदा के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक नारे भी लगाए। पुलिस के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ को मस्जिद का मौलाना मस्जिद के गेट पर खड़ा होकर भड़काने के आरोप लगे। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ। एक वीडियो में मौलाना मस्जिद के गेट पर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहा है और लोग नारेबाजी कर रहे है।

लोगों ने लगाए नारे

इसके बाद लोगों की भीड़ ने यति नरसिंंहानन्द की आपत्तिजनक फोटो के साथ तख्तियों को हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी की और सिर तन से जुदा के नारे लगाए। लोगों ने यति नरसिंहानन्द के चित्रों को पैरों तले रौंदा गया। प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय पुलिसबल मौके पर पहुंचा। तब तक मस्जिद के सामने से लोगों की भीड़ कम हो चुकी थी। कुछ ही देर में सीओ पूर्णिमा सिंह व एसडीएम रेनू सिंह भी मौके पर पहुंची।

साक्ष्य सामने आने पर पुलिस ने मस्जिद के मौलाना समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं सूचना पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे। ड्रोन की सहायता से आसपास के माहौल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साक्ष्य मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Amethi Murder Case: पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, आरोपित ने बताई पुलिस को गुनाह के पीछे की कहानी!

ये भी पढ़ेंः Saharanpur Rape: बढ़ गईं बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की मुश्किलें, भाई और बेटों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

मौलवी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने पर किया हंगामा

जैसे ही समुदाय लोगों को मौलवी समेत कई लोगों के हिरासत में लेने की सूचना मिली। कई लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समुदाय के लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए समझाकर शांत किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।