सपा नेता की हत्या में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो को भेजा जेल
सपा नेता की हत्या में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो को भेजा जेल बुलंदशहर जेएनएन। कैलावन गांव के पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव संजय शर्मा की हत्या के मामले में सलेमपुर पुलिस ने शिकारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित को साथी राहुल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से वह राइफल भी बरामद कर ली है जिससे पूर्व जिला सचिव को तीन गोली मारी गई थी। यह राइफल लाइसेंसी है। दोनों आरोपितों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। कैलावन गांव के पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव संजय शर्मा की हत्या के मामले में सलेमपुर पुलिस ने शिकारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित को साथी राहुल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से वह राइफल भी बरामद कर ली है, जिससे पूर्व जिला सचिव को तीन गोली मारी गई थी। यह राइफल लाइसेंसी है। दोनों आरोपितों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी देहात हरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर में सूचना मिली कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित सलेमपुर थानाक्षेत्र के गांव धतूरी में अपने किसी परिचित के यहां पर है। जिसके बाद कोतवाली देहात इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्यागी और सलेमपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह को पुलिस बल के साथ धतूरी गांव में भेजा गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गांव धतूरी से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ मुकदमे में नामजद राहुल पुत्र सूरजभान को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से पूर्व प्रधान संजय शर्मा को गोली मारी थी। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने दोनों आरोपितों को करीब चार बजे कोर्ट में पेश किया।
गिरफ्तारी या फिर सेटिग से आए पूर्व प्रमुख
पुलिस सूत्रों की माने तो पिछले कई दिनों से कुछ पुलिसकर्मी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को थाने पर बुलाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्हें बुलाने के लिए एक सत्ताधारी नेता की भी मदद ली गई थी। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुद ही चलकर पुलिस तक पहुंचे हैं।
कोर्ट में लगी रही समर्थकों की भीड़
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कोर्ट में पेश होने से पहले ही उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। उनके कई समर्थक लाइसेंसी राइफल लिए हुए खड़े थे। जबकि शहर में धारा 144 लगी है। कोई उनके पैर छू रहा था तो कोई गले लगा रहा था।
यह था मामला
16 फरवरी को संजय शर्मा की उस समय तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने गांव कैलावन में ही एक शादी में कन्यादान करने के लिए जा रहे थे। इस हत्या में कैलावन निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित समेत सात लोगों को नामजद कराया गया था। पीड़ित पक्ष की तरफ से मेरठ-बदायूं हाईवे पर जाम भी लगाया गया था। इसमें अनमोल और मनोज नाम के दो आरोपित पहले ही जेल जा चुके हैं।