विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघर्ष व वफादारी का अशोक कटारिया को मिला तोहफा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 15 Apr 2018 10:04 PM (IST)

धामपुर(बिजनौर) : विधान परिषद सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक

संघर्ष व वफादारी का अशोक कटारिया को मिला तोहफा
संघर्ष व वफादारी का अशोक कटारिया को मिला तोहफा

धामपुर(बिजनौर) : विधान परिषद सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कामयाबी का अपना सफर धामपुर की गलियों से गुजरकर ही शुरू किया। अभाविप के बैनर तले लंबे समय तक छात्र राजनीति से जुड़े रहकर उन्होंने लगातार अपने राजनीतिक कौशल को धार दी। संगठन के प्रति उनका संघर्ष और वफादारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी कामयाबी से जिले में खुशी माहौल है।

चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर पृथ्या में 18 दिसंबर 1973 को जन्मे अशोक कटारिया पुत्र रूमाल ¨सह ने 90 के दशक में यहां आरएसएम पीजी कॉलेज में प्रवेश लेकर छात्र राजनीति में कदम रखा। अभाविप के साथ जुड़ते हुए सबसे पहले कॉलेज उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। छात्र हितों की आवाज बुलंद करते हुए वह लगातार राजनीतिक माहौल में रचने बसने लगे। उनकी इसी प्रतिभा का परिणाम रहा कि अभाविप में उन्हें जिला संगठन मंत्री बनाया गया। इसके बाद साल 1994 में उन्हें अभाविप में ही विभाग संगठन मंत्री मुरादाबाद, 1996 में विभाग संगठन मंत्री मेरठ व साल 1997 से 2000 तक विभाग संगठन मंत्री बरेली पद पर जिम्मेदारी दी गई।

अभाविप के बाद उन्होंने विधिवत अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा के साथ की। यहां सबसे पहले साल 2001 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री पद और फिर प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वह लगातार दो-दो बार भाजपा के प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री पद पर रहे। मौजूदा वक्त भी वह संगठन में प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

एमए राजनीतिशास्त्र उत्तीर्ण अशोक कटारिया के सहपाठी एवं आरएसएम पीजी कॉलेज में कला संकाय के अध्यक्ष रहे स्थानीय निवासी व्यापारी नेता सरदार गुरुशरण ¨सह मोहन बताते हैं कि शुरुआती दौर में ही उनकी राजनीतिक कुशलता को देखकर यह सुनिश्चित हो गया था कि उनकी यह यात्रा लंबी चलेगी और क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के लिए जरूर कोई गौरव का क्षण लेकर आएगी। उनकी इस कामयाबी से अब धामपुरवासियों में भी खुशी का माहौल है।

अशोक कटारिया का परिवार मौजूदा वक्त में धामपुर की रानी बाग कॉलोनी में रहता है। हफ्ते में उनका धामपुर आना-जाना रहता है। अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री, विवेक राज सोनी, रवि चौधरी, राघव शरण गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजीव चौहान आदि ने भी पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर खुशी एवं आभार जताते हुए कहा कि विधान परिषद सदस्य पद पर निर्वाचित होने के बाद अशोक कटारिया इस जिम्मेदारी को भी बखूबी अंजाम देंगे।

पैतृक गांव में जश्न का माहौल, बधाई देने का तांता

चांदपुर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने पर जहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, तहसील क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव हीमपुर पृथ्या में हर्ष का माहौल है। गांव हीमपुर पृथ्या के निवासी अशोक कटारिया का राजनीतिक सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है। एबीवीपी से राजनीति शुरू करने के बाद वह भाजपा के लिए समर्पित रहे। प्रदेश व देश में जिले का नाम रोशन करने वाले अशोक कटारिया सक्रिय राजनेता हैं। उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं ग्रामीण व परिजनों में भी हर्ष है।

---------

परिचय---

अशोक कटारिया पुत्र रुमाल ¨सह

निवासी हीमपुर पृथ्या चांदपुर

जन्मतिथि-18 दिसंबर 1973

पत्नी गायत्री देवी

पुत्र-अभिमन्यु

पुत्री-आरोही

शिक्षा एमए राजनीति

राजनीतिक सफर

-1989 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू की।

-1991-92 में आरएसएम डिग्री कालेज धामपुर से उपाध्यक्ष व बाद में मंत्री बने

-1994-95 में मुरादाबाद जिले के जिला संगठन मंत्री बने।

-1996 मेरठ जिले के संगठन मंत्री रहे।

-1997 से 2000 तक बदायूं-बरेली के विहिप के विभाग संगठन मंत्री

-2001 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बना गए।

-2004 में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

-2005 में मऊ में ¨हदू नरसंहार के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव में जेल गए।

-वर्ष 2007 से 13 तक प्रदेश मंत्री व 13 से 16 तक प्रदेश उपाध्यक्ष।

-मौजूदा समय में प्रदेश महामंत्री।

--------- शिवानंद राय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।