हजारों श्रद्धालुओं ने झुकाया मां कल्याणी के समक्ष शीश
अषाढ़ मास के सोमवार एवं गुप्त नवरात्रें के तहत करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां कल्याण के मंदिर पहुंच मां कल्याणी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बुलंदशहर, जेएनएन: अषाढ़ मास के सोमवार एवं गुप्त नवरात्रें के तहत करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां कल्याण के मंदिर पहुंच मां कल्याणी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
अषाढ़ मास के सोमवार एवं चल रहे गुप्त नवरात्र के छठे दिन क्षेत्र के गांव कर्णवास स्थित मां कल्याण मंदिर पर स्थानीय सहित दूर दराज स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले गंगा स्नान कर घाट के समीप स्थित मां कल्याणी के मंदिर पहुंच मां कल्याणी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की। वही कुछ श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। आने वाले श्रद्धालुओं में स्थानीय सहित गुन्नौर, सहसवान, सम्भल, नरौरा, रामघाट, अलीगढ़, एटा, आगरा, बुलंदशहर आदि स्थानों के रहे। वही करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान गांव के बार मुख्य मार्ग सहित मंदिर मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। जाम से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।