विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदमाश ने सुभारती के एमडी व पूर्व विधायक से बताया जान का खतरा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 15 Nov 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:07 AM (IST)

महाराजगंज की जिला जेल से शुक्रवार को बुलंदशहर पेशी पर आए पचास हजारी बदमाश मुकेश कुमार हजरतपुरिया ने सुभारती यूनिवर्सिटी ...और पढ़ें

बदमाश ने सुभारती के एमडी व पूर्व विधायक से बताया जान का खतरा
बदमाश ने सुभारती के एमडी व पूर्व विधायक से बताया जान का खतरा

बुलंदशहर, जेएनएन : महाराजगंज की जिला जेल से शुक्रवार को बुलंदशहर पेशी पर आए पचास हजारी बदमाश मुकेश कुमार हजरतपुरिया ने सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ के एमडी अतुल कृष्ण भटनागर और सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित से जान को खतरा बताया है। उसने अपनी पत्नी आरती तोमर के जरिए सुप्रीम कोर्ट, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि दोनों उसका एनकाउंटर या शूटरों से हत्या करा सकते हैं। इसके चलते उसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

अहमदगढ़ थानाक्षेत्र के गांव नंगला हजरतपुर निवासी मुकेश कुमार पर कई हत्याओं का आरोप है। उसकी पत्नी आरती तोमर ने पत्र में कहा है कि मेरठ में वर्ष 2006 में 650 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर निर्मल शर्मा की हत्या हुई थी। मामले में उसके पति मुकेश हजरतपुरिया, उनके रिश्तेदार फतेहपुर निवासी तेजवीर व कुलदीप का नाम आया था। बकौल आरती, मामले की सीबीआई जांच के बाद सुभारती के एमडी अतुल कृष्ण भटनागर का भी नाम सामने आया था। अतुल भटनागर को बचाने के लिए पूर्व विधायक गुड्डू पंडित उसका साथ दे रहे हैं।

शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट संख्या सात में पेशी पर आए मुकेश कुमार ने बताया कि वह निर्मल हत्याकांड में सरकारी गवाह बनना चाहता है लेकिन अतुल भटनागर और गुड्डू पंडित नहीं चाहते कि वह सरकारी गवाह बने। इसके चलते दोनों उसकी हत्या कराना चाहते हैं, ताकि उनकी पोल न खुल जाए। इस संबंध में शुभारती यूनिवर्सिटी के एमडी अतुल कृष्ण भटनागर का पक्ष लेने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मैसेज भी डाला गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

---------

मुकेश कुमार अपराधी है, जिसने मेरे क्षेत्र में लोगों को डराया-धमकाया और कई हत्याएं कीं। मैंने इसका विरोध किया, इसलिए वह मुझसे जान का खतरा बता रहा है। आरोप निराधार है। मैंने केवल उसकी आपराधिक गतिविधियों का विरोध किया है।

- गुड्डू पंडित, पूर्व विधायक

-----------------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।