तांडव वेब सिरीज के निर्माता का पुतला फुंका
हिदू युवा वाहिनी ने काला आम चौराहे पर तांडव वेब सीरीज के निर्माता का पुतला दहन किया। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज में दर्शाए गए दृश्यों पर हिदुत्व भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। काला आम चौराहे पर एकत्र हिदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तांडव वेब सिरीज के निर्माता के पुतले को आग के हवाले किया और वेब सिरीज पर रोक लगाने की मांग की।
जेएनएन, बुलंदशहर। हिदू युवा वाहिनी ने काला आम चौराहे पर तांडव वेब सीरीज के निर्माता का पुतला दहन किया। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज में दर्शाए गए दृश्यों पर हिदुत्व भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। काला आम चौराहे पर एकत्र हिदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तांडव वेब सिरीज के निर्माता के पुतले को आग के हवाले किया और वेब सिरीज पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रियतम कुमार, जितेंद्र सिंह तोमर, अभिनव वर्मा, राजेश गुप्ता, उमेश, देव शर्मा, सतीश, शिवम बंसल, अर्जुन, टिकू लोधी, टिकू कांत, आदि मौजूद रहे।
दीपक हत्याकांड में पुलिस के खाली हाथ खाली
खुर्जा नगर के मोहल्ला बुर्जउस्मान निवासी दीपक हत्याकांड के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जिस कारण स्वजनों में पुलिस के खिलाफ तीखा आक्रोश व्याप्त है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की राजफाश करने की बात कह रही है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच के करीब लोगों ने सुभाष रोड के किनारे एक खाली प्लाट में दीपक (23) पुत्र प्रमोद निवासी बुर्ज उस्मान का शव पड़ा देखा था। मृतक के दादा महेश चंद्र ने बताया कि वह अपने एक दोस्त महेश के साथ गुरुवार शाम को घर से बाहर आया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह उसके शव मिलने की जानकारी मिली। आरोप है कि मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी महेश ने अपने अन्य साथी के साथ दीपक की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महेश और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार शाम तक भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। एसएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि आरोपितें को तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।