अग्निबाण लगते ही जल उठा रावण का पुतला
दानपुर नगर में सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने सांकेतिक रूप से रावण के पुतले का दहन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:13 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। दानपुर नगर में सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने सांकेतिक रूप से रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। जिसमें राम ने रावण को पराजित करते हुए अग्निवाण मारा। अग्निवाण लगते ही रावण का पुतला जल उठा। इस कार्यक्रम में सिर्फ कमेटी के पदाधिकारी ही मौजूद थे। अन्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। कमेटी ने इस स्थान पर दुकानें भी नहीं लगने दी। इसी के साथ रामलीला मंचन की परंपरा पूरी हो गई। रावण का पुतला जलते ही लोगों ने भगवान राम की जय जयकार की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें