Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं बुलंदशहर जेएनएन। भाजपा कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कई स्थानों पर बैठक की। नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:08 AM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कई स्थानों पर बैठक की। नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

loksabha election banner

कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश को प्रथम रखा है। देश के लिए हर संभव कार्य किए हैं। कालाआम के मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल के आवास पर एक चौपाल का आयोजन हुआ। यहां राज्यमंत्री का स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर काम करती है। बैठकों में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ। इस मौके पर विजेंद्र प्रताप सोलंकी, संजय गुर्जर, दिनेश कुमार धन्नू, संजय माहेश्वरी शिवनारायण बंसल, इंद्रमोहन लोधी, विजेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद शर्मा आदि रहे। बुलंदशहर में मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल बैठक

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : भाजपा के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री वाईपी सिंह ने रविवार को भाजपा पदाधिकारियों के वीडिया कांफ्रेंसिग से संगटनात्मक वर्चुअल बैठक ली। जिसमें उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।

भाजपा की वर्चुअल बैठक में वाईपी सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ आठ अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सदर विधान सभा में एक वर्चुअल बैठक करेंगे। वर्चुअल बैठक में दो हजार के आस-पास लोग जुड़ेंगे। जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। वर्चुअल बैठक में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमिदर जांगड़ा भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, सुखदेव शर्मा, डीके शर्मा, पूजा गुप्ता मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.