स्याना बवाल भाजपा का सुनियोजित षड्यंत्र: जितेन्द्र यादव
सपा एमएलसी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू के साढू जितेन्द्र यादव ने कहा कि स्याना की घटना भाजपा का सुनियोजित षड्यंत्र था।
संस, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) : सपा एमएलसी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू के साढू जितेन्द्र यादव ने कहा कि स्याना की घटना भाजपा का सुनियोजित षड्यंत्र था। भाजपा देश में हिन्दू- मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। विकास के नाम पर भाजपा सरकारों ने लोगों को छलने का काम किया है।
रविवार शाम कायस्थवाड़ा स्थित मैरिज होम में समाजवादी पार्टी द्वारा नवनियुक्त नगराध्यक्ष आशिकीन मलिक के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी जितेन्द्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। दावा किया कि इस बार केन्द्र में बिना अखिलेश यादव के समर्थन के सरकार नहीं बनेगी। आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को भी साजिश के तहत जेल भेजा गया है। अध्यक्षता शब्बीर क़ुरैशी और संचालन एजाजुद्दीन ने किया। डॉ मुरशद करीम, इरशाद शमशेर, मुकीम गा•ाी, शकील देवली, बब्लू अंसारी, वीरेन्द्र यादव, फहीम सभासद, यामीन मलिक, वलीम राईन, अ•ाी•ा क़ुरैशी, फैसल शमशाद, दिलशाद इदरीसी, असलम एडवोकेट, राजा गा•ाी, हाजी काकिल, सुहैल गा•ाी, रफीकुद्दीन पहलवान, रिजवान कुरेशी आदि मौजूद रहे।