विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
बुलंदशहर, जेएनएन : नगर के बीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बुधवार को स्कूल परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन रोहित गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रोहित गर्ग ने कहा कि इस तरह के मॉडलों से विद्यार्थियों की बुद्धिमत्ता और उनके हुनर का पता चलता है। विज्ञान प्रदर्शनी से छात्र-छात्राओं के अंदर की प्रतिभा बाहर निकलती है। कहा कि विद्यार्थियों के अंदर सोचने क्षमता भी विकसित होती है। स्कूल प्रधानाचार्य शरद शमर ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गैस टार्च, हाईड्रोलिक क्रेन, सोलर यंत्र व वाटर कूलर आदि मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य द्वारा मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान हर्षित रस्तोगी, मिष्ठी, खुशबू चौधरी, अनमोल, विजेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, सोमलता त्यागी व अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।