लेनदेन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव घटाल में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुलंदशहर, जेएनएन। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव घटाल में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव घटाल निवासी निरंजन और यशपाल के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर शनिवार रात को विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। जिसे देख दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थर बरसे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। विवाद में निरंजन, मुन्नी, रोहन घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित निरंजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर यशपाल, दिनेश, नरेश, दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।