सपा की साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत
नगर की अनाज मंडी पर सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। साथ ही एकजुट रहकर आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाए जाने की बात कही।
खुर्जा: गुरुवार शाम को खुर्जा पहुंची सपा की साइकिल यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट रहने का संदेश दिया।
पिछले दिनों गाजीपुर से सामाजिक न्याय एवम देश बचाओ साइकिल यात्रा की शुरूआत हुई थी। यह यात्रा आगामी 23 सितंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचकर समाप्त होगी। गुरुवार को साइकिल यात्रा खुर्जा पहुंची। जिस पर नगर की अनाज मंडी पर सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। साथ ही एकजुट रहकर आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाए जाने की बात कही। इसके अलावा विकास मंच द्वारा जीटी रोड और कार्यकर्ताओं ने नेहरूपुर चुंगी, अलीगढ़ चुंगी आदि स्थानों पर भी यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर हामिद अली, बादल यादव, नरेंद्र ¨सह, राकेश ¨सह, रोहित यादव, चुन्नू कुरैशी, प्रेमपाल यादव, महेंद्र भाटी, राजकुमार ¨सह, दुष्यंत, रवि, कैलाश भागमल गौतम, अलीम गाजी, पंत कुमार आदि रहे।