खेत पर कार्य करते समय किशोर को सर्प ने डंसा
जहांगीरपुर कस्बा निवासी किशोर हेमंत सोमवार शाम अपने खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डंस लिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। जहांगीरपुर कस्बा निवासी किशोर हेमंत सोमवार शाम अपने खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डंस लिया। जिसकी जानकारी स्वजनों को हुई, तो उन्होंने किशोर को मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डा. दिनेश पाल सिंह ने बताया कि किशोर की हालत में सुधार है।
लूटपाट की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा
तेलियाघाट निवासी शैलेंद्र सोमवार शाम को किसी कार्य से पहासू मार्ग पर आए थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके साथ लूटपाट का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी
कालिदी कुंज निवासी वीना पत्नी राकेश मंगलवार सुबह अपने घर कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। जिससे आननफानन में स्वजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत में सुधार है।