Move to Jagran APP

बहनों ने की भाइयों के लिए दीर्घायु की कामना

रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी सलामती और उन्नति की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 11:34 PM (IST)
बहनों ने की भाइयों के लिए दीर्घायु की कामना
बहनों ने की भाइयों के लिए दीर्घायु की कामना

बुलंदशहर, जेएनएन: रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी सलामती और उन्नति की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। रक्षाबंधन पर्व के चलते नगर में कई स्थानों पर जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर उम्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कहीं भाई बहनों से मिलने पहुंचे, तो कहीं बहन ही भाइयों के यहां आ गई। बहनों ने थाल सजाकर भाइयों को तिलक कर राखी बांधी। साथ ही उनकी लंबी उम्र और तरक्की की दुआ मांगी। वहीं भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए बहनों को मनचाहे गिफ्ट दिए। अधिकांश बहनों ने मंगल समय में ही अपने भाईयों की कलाई पर राखियां बाधना शुरू किया। उसके बाद शाम तक राखियां बांधी गई। वहीं दूसरी तरफ शहर के मुख्य बाजारों में पर्व पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ दिखाई दी। मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ जमा रही। रक्षाबंधन पर्व के चलते नगर के गांधी मार्ग, जेवर अड्डा चौराहा, जंक्शन मार्ग, सुभाष मार्ग, कचहरी मार्ग समेत कई स्थानों पर जाम लगने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी भी पुलिस तरह से मार्गों पर मुस्तैद दिखाई दिए। नगर में जगह-जगह जाम लगने के कारण भाई-बहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। इसके अलावा रोडवेज बसों में भी खासी भीड़भाड़ देखने को मिली।

........

ट्रेनें भी रहीं फुल

रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश सभी ट्रेनें फुल रहीं। वहीं रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुरू की गई पैसेंजर ट्रेन भी फुल रहीं। सुबह से शाम तक स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। इसके अलावा शुक्रवार को भी स्टेशन पर काफी भीड़ रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.