खेत की मेढ़ के विवाद में फावड़े से काटकर हत्या
क्षेत्र के गांव महमदपुर में खेत शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या करने की वजह खेत की मेढ़ बताई जा रही है।
जेएनएन, बुलंदशहर। क्षेत्र के गांव महमदपुर में खेत शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या करने की वजह खेत की मेढ़ बताई जा रही है।
शुक्रवार देर शाम हरेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी को मायके से लेकर आकर घर पर खड़ा हुआ था। उसे पता लगा कि खेत पर पिता के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो गया है। आनन-फानन में वह खेत पर जा पहुंचा। जब तक वह झगड़े का कारण जान पाता तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उस पर फावड़े से वार कर दिया। सोनू दो बहनों के बीच में अकेला भाई था। सोनू की शादी सात माह पूर्व हुई थी। वह वह एक प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद वह गांव में ही अपने पिता के साथ खेती का कार्य कर रहा था। मृतक के पिता विजय पाल रिटायर्ड फौजी हैं। दीपावली के त्योहार पर हुई इस घटना से परिजनों एवं पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी विजयपाल सिंह के पुत्र हरेंद्र सिंह उर्फ सोनू 24 वर्ष की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने खेत की मेंढ को लेकर हुए विवाद में फावड़े से सिर एवं पेट में वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर अवस्था में परिजन एवं अन्य ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शाम करीब छह बजे की है। पुलिस को अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।