गोली मारकर युवक की हत्या, शव जलाया
डिबाई क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जला दिया गया। रविवार सुबह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। डिबाई क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जला दिया गया। रविवार सुबह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मर्चरी में रखवा दिया है।
रविवार सुबह धर्मपुर मार्ग से कुछ लोगों ने खेत में जला हुआ शव देखा। सूचना पर एसपी देहात हरेंद्र कुमार, स्वाट टीम प्रभारी सुधीर त्यागी और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक की उम्र 25 साल के लगभग है। शव के पास से पुलिस को एक जिदा कारतूस और एक खोखा मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की पहले गोली मारकर हत्या की गई और फिर पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। शव के पास पैरों के निशान व गाड़ी के टायरों के निशान थे। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों की गुमशुदगी देखी जा रही है। इस संबंध में गांव गालिबपुर के चौकीदार गोदी सिंह की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इन्होंने कहा.
रविवार की सुबह डिबाई क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि पहले युवक की गोली मारकर हत्या की गई और फिर उसे जलाया गया। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी