विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में विधायक पुत्र का युवक को धमकाते वीडियो वायरल, मूर्ति स्थापित करने की तिथि बताने को लेकर हुई बहस

By Vishal Dixit Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 31 Aug 2026 06:09 PM (GMT+05:30)

बुलंदशहर में मीण भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद नई मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हो गया। शिकारपुर विधायक ...और पढ़ें

HighLights

  1. बुलंदशहर में मीण भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से विवाद।

  2. विधायक पुत्र कुश शर्मा का युवक से बहस का वीडियो वायरल।

संवाद सूत्र, पहासू (बुलंदशहर)। पहासू थाना क्षेत्र के अजीजाबाद गांव के निकट स्थित मीण भगवान चौक पर मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद रविवार को पहुंचे शिकारपुर विधायक के पुत्र व भाजपा नेता कुश शर्मा का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक युवक से बहस करते नजर आ रहे हैं।

पहासू-शिकारपुर मार्ग पर शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के अनुरोध पर मीण भगवान चौक का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक के पुत्र कुश शर्मा ने मीणा समाज के लोगों से बातचीत की। समाज के लोगों ने चौक पर अष्टधातु की मूर्ति स्थापित कराने की बात कही।

इस दौरान मूर्ति स्थापित करने की निर्धारित तिथि बताने को लेकर एक युवक की कुश शर्मा से बहस हो गई। वीडियो में वह युवक को धमकाते व थाना प्रभारी से उसे हवालात में ले जाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायारल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: LLB के छात्र अंकुर के हत्यारोपित से पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

इस मामले में भाजपा नेता कुश शर्मा ने बताया कि अष्टधातु की मूर्ति निर्माण करने वाले लोगों से वार्ता के बिना समय और तिथि बताना संभव नहीं है। मूर्ति लाने के लिए समाज के लोगों की टीम बनाई जाएगी। इसके बाद मीण भगवान की मूर्ति की पूजा-अर्चना के साथ स्थापना की जाएगी। विवाद कर रहे युवक को भी मूर्ति निर्माण को लेकर समझाया था। 

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में 30 करोड़ से होगा 20 संपर्क मार्गों का कायाकल्प, आवागमन में होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- मां की सीख से मिली कामयाबी: कृष्णा के हर्बल उत्पादों ने चमकाई ग्रामीण महिलाओं की किस्मत; सोशल मीडिया पर छाया हुनर