विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में 30 करोड़ से होगा 20 संपर्क मार्गों का कायाकल्प, आवागमन में होगी सुविधा

By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 29 Aug 2026 11:20 AM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर में 20 ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लोक ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. शासन ने नवनिर्माण के लिए जारी की धनराशि।

  2. लोक निर्माण विभाग जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व नवनिर्माण के एस्टीमेटों को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क को मजबूती देने के लिए संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा।

लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा 450 से अधिक से संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिए थे। शासन ने इस वित्तीय वर्ष के सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा संपर्क मार्गो के एस्टीमेट को ग्रामीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।

शासन ने शुरूआत में जनपद के 20 गा्रमीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही 10 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।

लोक निर्माण विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नवनिर्माण का कार्य शुरू करा देगा। गा्रमीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण से ग्रामीणों को आवागमन मे सहूलियत होगी।

इन संपर्क मार्गो का होगा नवनिर्माण

  • मोहम्मदपुर-चिंगरावली- उस्मानपुर संपर्क मार्ग
  • कहरौला से भोगपुर अंडरपास संपर्क माग
  • सौंदा हबीबपुर से रामपुर संपर्क मार्ग
  • हिसारा से हिसौटी संपर्क मार्ग
  • बगसरा पुल से रंधौरा रजवाहा पटरी मार्ग
  • सूरतपुर संपर्क मार्ग
  • खुटैना से पलड़ाझाल बिजली घर तक संपर्क मार्ग
  • ईदगाह से भट्टा होते हुए इच्छावरी संपर्क मार्ग
  • अतरौली रेलवे स्टेशन मार्ग से सुल्तानपुर बिनौनी मार्ग
  • एचाना से रिढ़ावली संपर्क मार्ग
  • भटौना रजवाहा से बिसाइच संपर्क मार्ग
  • जहांगीरबाद-दौलतपुर कलां मार्ग से रौसला संपर्क मार्ग
  • कल्याणपुर से प्याना कलां होते हुए मदनगढ़ संपर्क मार्ग
  • पिलखनवाली सहपानी संपर्क मार्ग
  • आजमपुर-हुसैनपुर से बैलाना संपर्क मार्ग
  • अरौड़ा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
  • बड़ाैदा से जाहिदपुर संपर्क मार्ग
  • नवीपुर खेड़िया से चिलमापुर संपर्क मार्ग
  • हाजीपुर में जलालपुर आबादी तक
  • ढक नगला से रूपसपुर संपर्क मार्ग

इन्होंने कहा...

जिले में 20 संपर्क मागों के नवनिर्माण के 30 करोड़ के एस्टीमेट को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही धनराशि भी जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
-राहलु शर्मा, एक्सईएन, प्रांतीय खंड