Move to Jagran APP

बुलंदशहर में ढाबों पर सेक्स रैकेट, हिरासत में लडकियां व महिलाएं

बुलंदशहर में मामला कोतवली देहात इलाके का है। यहां होटल व ढाबों पर पुलिस को सेक्स रैकेट की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। चार महिला, दो लड़कियों समेत 12 लोगों को हिरासत लिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 04:04 PM (IST)
बुलंदशहर में ढाबों पर सेक्स रैकेट, हिरासत में लडकियां व महिलाएं
बुलंदशहर में ढाबों पर सेक्स रैकेट, हिरासत में लडकियां व महिलाएं

बुलंदशहर (जेएनएन)। पुलिस की शहर में सक्रियता को धता बताकर बुलंदशहर में हाई-वे पर बने ढाबों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। परसों देर रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मारकर करीब एक दर्जन लड़कियों व महिलाओं के साथ पुरुषों को हिरासत में ले लिया। सभी बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले थे। 

loksabha election banner

बुलंदशहर में होटल व ढाबों पर सेक्स रैकेट की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। यहां पर होटल के साथ ही ढाबों पर यह काम अधिक हो रहा है। पुलिस ने एक होटल के संचालक के साथ चार महिला व तीन लड़कियों को पुरुषों के साथ पकड़ा। इनको हिरासत में लिया गया।

महिलाएं व बेहद ही युवतियां आपत्तिजनक हालत में थी। कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें होटल का संचालक और दो लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तो दोनों लड़कियां बेहद ही आपत्तिजनक हालत में थी। यह नशे में भी थीं। इन सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की गई। 

बुलंदशहर में मामला कोतवली देहात इलाके का है। यहां होटल व ढाबों पर पुलिस को सेक्स रैकेट की सूचना लंबे समय से मिल रही थी।

यह भी पढ़ें: हाथरस में पति संग दिखी प्रेमिका तो चप्पलों से दोनों की धुनाई, लग गया जाम

एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि देहात कोतवाल के साथ महिला कांस्टेबल ने चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चिन्हित होटल में छापेमारी कर चार महिला, दो लड़कियों समेत 12 लोगों को हिरासत लिया गया है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन पढ़ने जा रही दो बहनों को डंपर ने कुचला, एक की मौत

यहां पर छापेमारी के दौरान दोनों लड़कियां चार पुरुषों के साथ बेहद ही आपत्तिजनक हालत में थी। इनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई हैं। अभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के स्कूली बच्चों को आगरा ला रही बस पलटी, दो दर्जन घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.