Move to Jagran APP

स्वयं सहायता समूहों को पंचायतघरों में मिलेगा कक्ष

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तेजी के साथ नई-नई योजनाओं के माध्यम से रोजगार प्रदान कर रही है। जिला प्रशासन महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में बने पंचायतघरों में कक्ष मुहैया कराएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:54 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:54 AM (IST)
स्वयं सहायता समूहों को पंचायतघरों में मिलेगा कक्ष

जेएनएन, बुलंदशहर। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए तेजी के साथ नई-नई योजनाओं के माध्यम से रोजगार प्रदान कर रही है। जिला प्रशासन महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में बने पंचायतघरों में कक्ष मुहैया कराएगा।

loksabha election banner

जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूह को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में रोजगार देने के अतिरिक्त उनको सुविधा देने के लिए गंभीरता के साथ प्रयास कर रहा है। समूह अभी तक घरों में ही बैठक तथा अन्य गतिविधियां का संचालन कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में बने ग्राम पंचायतघर व सरकारी इमारत में कार्यालय संचालन के लिए कक्ष उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में गठित समूह के सदस्यों का ग्राम संगठन बनाया जाएगा। ग्राम संगठन बनने के बाद समूह कार्यालय इनको हैंडओवर हो जाएगा। ग्राम संगठन सभी समूह की गतिविधि से लेकर धनराशि आवंटन करने का काम करेंगे।

...

सभी सुविधाओं से युक्त होगा कार्यालय

पंचायतघरों में बनने वाला समूह का कार्यालय सभी सुविधाओं से युक्त होगा। फर्नीचर के साथ अलमारी, वाद्य यंत्र सहित सांस्कृति गतिविधियों के लिए अन्य सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

..

बोली महिलाएं

समूह की बैठक और अन्य गतिविधि करने के लिए सरकारी जगह नहीं होने के कारण घरों में गतिविधियां आयोजित करानी पड़ती है।

- रजनी देवी, अध्यक्ष समूह

...

सरकारी इमारत में कक्ष मिलने से समूह की गतिविधियां कराने में बड़ी मदद मिलेगी। कार्यालय बनने से समूह का रिकार्ड भी सुरक्षित रहेगा।

- रीना, अध्यक्ष समूह

..

इन्होंने कहा..

सभी ग्राम पंचायतों में बने पंचायतघरों में एक कक्ष स्वयं सहायता समूह को कार्यालय संचालन के एक कक्ष देने की योजना तैयार की गई है।

- अभिषेक पांडेय, सीडीओ

..

ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह के लिए कक्ष आवंटित करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही कक्ष आवंटित कर दिए जाएंगे।

- साहित्यप्रकाश मिश्रा, डीडीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.