श्रीराम मंदिर के लिए लोगों से मांगा सहयोग
जहांगीरपुर क्षेत्र के कई गांवों में हिदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से सहयोग मांगा। शुक्रवार को समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता डा. दिनेशपाल सिंह छौंकर कार्यकर्ताओं के साथ कस्बा गांव परौरी बंकापुर थौरा आदि गांवों में पहुंचे।
बुलंदशहर, जेएनएन। जहांगीरपुर क्षेत्र के कई गांवों में हिदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से सहयोग मांगा। शुक्रवार को समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता डा. दिनेशपाल सिंह छौंकर कार्यकर्ताओं के साथ कस्बा, गांव परौरी, बंकापुर, थौरा आदि गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण के विषय में जानकारी दी और उनसे सहयोग करने की अपील की। इसमें संजय प्रधान, पींकू गुप्ता, मोंटी, कुशलपाल, हेमंत, आकाश, दिनेश कुमार आदि रहे। वहीं दूसरी तरफ हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी व्यापारियों से वार्ता करते हुए उनसे श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग मांगा और अधिक से अधिक संख्या में सहयोग देने की अपील की।
उधर, दानपुर नगर में भी शुक्रवार को स्वयं सेवकों ने जन जागरण अभियान चलाकर राम मंदिर के लिए धन संग्रह किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि राम मंदिर में सभी की आस्था जुड़ी है। इसलिए सभी लोग सहयोग करते हुए मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं। स्वयं सेवकों को लोगों ने मंदिर निमार्ण के लिए स्वेच्छा से धनराशि दी। इस दौरान राकेश लोधी, दीपक कश्यप, राहुल वर्मा, पंडित आशीष गौतम, किशोर शर्मा व कमल गुप्ता मौजूद रहे। वतन पंडित बने कांग्रेस नगर अध्यक्ष
अनूपशहर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टुक्की मल खटीक ने सभासद वतन पंडित को नगर अनूपशहर का अध्यक्ष बनाकर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाकर पार्टी हित में तत्पर रहने का आह्वान किया। टुक्कीमल खटीक ने वतन पंडित को भेजे मनोनयन पत्र में अवगत कराया है, कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वतन पंडित को नगर अध्यक्ष बनाने का आदेश दिया है। वतन पंडित पालिका के सभासद भी है, पार्टी के प्रति समर्पित रहते है।
भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया
गुलावठी में भाजपा नेत्री विद्यावती तोमर के आवास पर स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जयचंद तोमर, विद्यावती तोमर, विपिन गोयल, राजीव राघव, गिर्राज सिंह, प्रशांत तोमर आदि शामिल