विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर करने वाली डा. समीना ने खुद डाला था तेजाब

By Ashu SinghEdited By:
Published: Mon, 15 Oct 2018 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 07:32 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक व हलाला के खिलाफ याचिका दायर करने वाली समीना ने खुद ही तेजाब डाला था। ...और पढ़ें

तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर करने वाली डा. समीना ने खुद डाला था तेजाब
तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर करने वाली डा. समीना ने खुद डाला था तेजाब

बुलंदशहर (जेएनएन)। सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक व हलाला के खिलाफ याचिका डालने वाली समाजसेवी डॉ. समीना पर रविवार को हुए एसिड अटैक का सोमवार सुबह पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। पुलिस का दावा है कि समीना ने पूर्व पति को फंसाने की खातिर अपने ऊपर खुद ही तेजाब डाला था। पुलिस ने इस साजिश में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 

सोमवार सुबह पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रविवार को समाजसेवी डॉ. समीना ने नगर कोतवाली में अपने पूर्व पति रियाजुद्दीन व एसके आसिद के खिलाफ एसिड अटैक का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को ही नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं और इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

शाम को पुलिस ने नरेंद्र पालीवाल निवासी शेखसराय चौक बाजार, नगर कोतवाली व डीसी वर्मा निवासी गांव जसर जहांगीराबाद (बुलंदशहर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि एसिड अटैक की साजिश डॉ. समीना ने दो दिन पहले रची थी, जिसमें इन दोनों ने उनका साथ दिया। एसपी सिटी ने बताया कि डॉ. समीना के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होगी।


एसपी सिटी ने बताया कि एसिड अटैक के दो अन्य प्रकरण में भी डॉ. समीना का नाम सामने आ चुका है। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर-18 को डिप्टीगंज चौकी के पास शबनम उर्फ रानी पर एसिड अटैक हुआ था, जिसमें शबनम ने अपने देवर मुजाहिद व पूर्व प्रधान हामिद अली निवासी जौलीगढ़ थाना अगौता के खिलाफ मुकदमा कराया था।

इस प्रकरण की जांच में भी डॉ. समीना की साजिश सामने आई। इसी तरह सम्भल में रजिया खातून निवासी गांव नगलिया मशकुला थाना मैनाठेर (मुरादाबाद) पर एसिड अटैक हुआ था। पुलिस की जांच में यह घटना भी फर्जी निकली। एसपी सिटी के मुताबिक, इस प्रकरण में भी डॉ. समीना की साजिश सामने आई थी।


सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
एसपी सिटी ने बताया कि समीना ने अपने पूर्व पति को फंसाने के लिए अपने ऊपर खुद ही तेजाब डाला था। इस प्रकरण में समीना का साथ शेख सराय निवासी नरेंद्र पालीवाल व डीसी वर्मा ने दिया था। डीसी वर्मा व नरेंद्र पालीवाल से पूछताछ के बाद एसपी ने बताया कि एसिड अटैक की साजिश डा. समीना ने दो दिन पूर्व रची थी। दोनों आरोपीतों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है, वहीं समीना के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।