दिल्ली से फरार सलमान ने किया ट्रिपल मर्डर
दिल्ली से फरार चल रहा सलमान शातिर किस्म का अपराधी है जिसे स्वाचालित हथियारों को रखने का शौक है। सलमान के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। बिलाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के निशाने पर अब सलमान आ गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
शिकारपुर (बुलंदशहर): दिल्ली से फरार चल रहा सलमान शातिर अपराधी है, जिसे स्वाचालित हथियार रखने का शौक है। सलमान के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। बिलाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के निशाने पर अब सलमान आ गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
तीन मासूमों की हत्या के मामले में नामजद सलमान दिल्ली के थाना सीलमपुर के जाफराबाद में किराए पर कमरा लेकर भी रहा है। यह कमरा उसके साथी बिलाल ने दिलाया था, जो दिल्ली में ऑटो चलाता है। सीओ शिकारपुर मनीष कुमार यादव के मुताबिक सलमान के खिलाफ दिल्ली में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश है। बिलाल ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि सलमान पर कुछ समय पूर्व .32 की एक पिस्टल देखी गई थी। सीओ शिकारपुर ने दिल्ली के सीलमपुर थाना प्रभारी से मोबाइल पर जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि सलमान ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली में गोली भी चलाई थी। तभी से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीओ के मुताबिक घटनास्थल से तीन खोखे व एक बुलेट बरामद हुई है, जो .32 पिस्टल की है। इससे प्रतीत होता है कि पिस्टल सलमान की होगी।
...
19 हजार रुपयों की चोरी के बाद सलमान से हुआ था विवाद
त न मासूमों की हत्या में नामजद सलमान मूल रूप से जनपद की जहांगीराबाद कोतवाली के जलीलपुर गांव का रहने वाला है। सलमान की कभी मृतक आसमा के पिता जमशेद से दोस्ती थी। जमशेद ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पूर्व सलमान ने उसके 19 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इस पर दोनों में काफी विवाद हुआ था। सलमान ने जमशेद को भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी थी। तभी से जमशेद व उसका परिवार सलमान की आंख की किरकिरी बना हुआ था। दिल्ली पुलिस से बचने के लिए सलमान ने वर्तमान में मोहल्ला फैसलाबाद में किराए पर मकान ले रखा था। जमशेद का कहना था कि शायद सलमान को रोजा इफ्तार में न बुलाना नागवार लगा और इसी रंजिश के चलते सलमान ने बिलाल व एक अन्य साथी के साथ मिलकर तीनों मासूम की हत्या की होगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप