नियमों को धुएं में उड़ा रहे ईट भट्ठे
एनजीटी के 15 मार्च तक भट्ठा बंद करने के आदेशों को खुलेआम धुएं में उड़ाया जा रहा है। आहार और अमरगढ़ क्षेत्र में भट्ठे संचालित हैं और हवा को दूषित कर रहे हैं। अधिकारी भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। एनजीटी के 15 मार्च तक भट्ठा बंद करने के आदेशों को खुलेआम धुएं में उड़ाया जा रहा है। आहार और अमरगढ़ क्षेत्र में भट्ठे संचालित हैं और हवा को दूषित कर रहे हैं। अधिकारी भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
एनजीटी ने 15 मार्च के बाद जिगजैग प्रणाली से ही भट्ठों का संचालन करने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद फल पट्टी क्षेत्र में दर्जनों भट्ठे बगैर जिगजैग प्रणाली के चल रहे हैं। इसके चलते हवा को प्रदूषित किया जा रहा है। इसका असर फल पट्टी में आम के बाग पर पड़ रहा है। पेड़ों पर कम फल आ रहा है। क्षेत्र निवासी राजपाल सिंह माहुर ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।