आरएसएस स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, शस्त्र पूजन किया
गुलावठी में विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने पार्टी नेताओं संग स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
जेएनएन, बुलंदशहर। गुलावठी में विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने पार्टी नेताओं संग स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
गुरुवार सुबह रामलीला मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दिखाई दिए। पथ संचलन से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। तेवतिया नर्सिंग होम पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, चिकित्सक डा. सविता तेवतिया ने भी पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा नगर में कई जगह पथ संचलन पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान में शस्त्र पूजन व बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में जिला कार्यवाह महेंद्र ने कहा कि विजयादशमी पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। आज ही डा. हेडगेवार ने हिन्दु समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की थी। खंड संघ चालक उदय प्रताप, जिला सेवा प्रमुख रामजीलाल, नगर संघ चालक कुंवरपाल शर्मा, नगर कार्यवाह कुलदीप सिघल, अनीस, राजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, शैलेश तेवतिया, धर्मेन्द्र तेवतिया, अनुराग तोमर, वैभव कौशिक, डा. संचय, आदेश चौहान, नवीन तेवतिया, अशोक बिधूड़ी आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।
नवरात्रि के अंतिम दिन घर-घर हुआ मां सिद्धिदात्री का पूजन
नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। जहां श्रद्धालुओं ने घर-घर कन्या-लांगुरों को भोज कराते हुए उपहार दिए।
शारदीय नवरात्रि के अंतिम नवमी के दिन नगर क्षेत्र में माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नगर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी का पूजन कर घर में कन्या-लांगुरों को भोज कराते हुए उपहार दिए। नगर के पथवारी देवालय, चामुंडा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, दाऊजी मंदिर, कैलाश ज्ञान मंदिर सहित क्षेत्र के कर्णवास स्थित मां कल्याणी मंदिर में स्थानीय सहित दूर दराज से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही कुछ श्रद्धालुओं ने घरों में हवन कर पूजा पाठ कराया।