महिला से कुंडल लूटे
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सतबर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके भाई धर्मेद्र की पत्नी शशि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चारा काटने जंगल गई थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे। वहां एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सतबर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके भाई धर्मेद्र की पत्नी शशि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चारा काटने जंगल गई थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे। वहां एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने उसके कानों से सोने के कुंडल लूट कर गांव सतबरा की तरफ फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी है। उधर, थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका। शिकारपुर सीओ गोपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें