Move to Jagran APP

महापर्व छठ: व्रतियों ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर की छठ पूजा

छठ पर्व पर बुधवार को वलीपुरा नहर घाट पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मन्नतें मांगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:33 PM (IST)
महापर्व छठ: व्रतियों ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर की छठ पूजा

बुलंदशहर: वलीपुरा नहर घाट पर बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दूध का अ‌र्घ्य देकर छठ पूजा की। व्रती एवं उनके परिवार सदस्यों ने सूर्य देव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ मैया से सदा कृपा दृष्टि बनाए रखने की मन्नत भी मांगी।

loksabha election banner

बुधवार सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाली महापर्व छठ पूजा संपन्न हुई। शहर के वलीपुरा नहर घाट पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ छठ पूजा की। बुधवार सुबह लगभग चार बजे से ही प्रात: अ‌र्घ्य पूजा के लिए लोग घाट पहुंचने लग गए। सुबह छह बजे तक पूरा घाट खचाखच भर गया। घाट पर असंख्य दीप जगमगा उठे और वहां पर छठ मैया का प्रसाद सजाया गया। उन्होंने सामूहिक रूप से छठ गीत गाकर घाट के वातावरण में श्रद्धा की सुगंध फैला दी। व्रती नहर में उतर कर करबद्ध होकर उगते सूर्य की प्रतीक्षा में जुट गए। सभी लोगों ने लगभग पौने सात बजे सूर्य को दूध का अ‌र्घ्य दिया। व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अंकुरित चने और केराव का छिड़काव किया। कार्यक्रम में सदर विधायक वीरेंद्र ¨सह सिरोही भी पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारियों कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। छठ गीतों ने बांधा समा

वलीपुरा नहर घाट पर छठ पूजा के दौरान छठ गीत भी गाए गए। महिलाओं ने जहां सामूहिक रूप से गीत गाए। वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डीपीएस के संगीत अध्यापक शिवानंद झा ने कई छठ गीत गाकर सुनाए। उन्होंने घाट पर छठ गीत गाकर समा बांध दिया। घर से दूर भी छठ की आस्था

बुधवार सुबह बिहार, झारखंड और पूर्वाचल के लोग वलीपुरा नहर घाट छठ मनाने पहुंचे। लोगों ने बताया कि किसी कारणवश अपने घर पर छठ पूजा में नहीं पहुंच पाते हैं तो वह वलीपुरा नहर घाट पर ही छठ पूजा का आनंद लेते हैं। सभी के मन और दिल में छठ पूजा की आस्था बसी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.