ब्रेनफ्रीड पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में रैनेसा शामिल
संसू, बुलंदशहर: रैनेसा स्कूल का नाम ब्रेनफ्रीड पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची में शाि
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:14 PM (IST)
संसू, बुलंदशहर: रैनेसा स्कूल का नाम ब्रेनफ्रीड पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची में शामिल हो गया है। पत्रिका ने स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा को सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि सीबीएसई स्कूलों से संबद्ध पत्रिका ब्रेनफ्रीड सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची जारी करती है। रविवार को पत्रिका के वर्ष 2018-19 के टाप विद्यालयों के नामों की घोषणा हुई। रैनेसा स्कूल को पत्रिका के टाप 100 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची में शामिल किया गया है। स्कूल को को-करिकुलम एक्टिविटी के लिए भी सराहा गया। उन्हें पत्रिका के पदाधिकारियों ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय उत्तर प्रदेश-2018-19 का पुरस्कार भी प्रदान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें