वाहनों के पीछे लगवाए रिफ्लेक्टर
सर्दी शुरू हो चुकी है और कोहरा भी आने लगा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू कर दिया है ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
जेएनएन, बुलंदशहर। सर्दी शुरू हो चुकी है और कोहरा भी आने लगा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू कर दिया है ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
सोमवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने अपनी टीम के साथ भूड़ चौराहा, गुलावटी रोड, सिकंदराबाद रोड, खुर्जा रोड, काला आम चौराहा, स्याना अड्डा, शिकारपुर बाइपास तथा बलीपुरा नहर के निकट अभियान चलाकर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाए। उन्होंने बताया कि कोहरे और अंधेरे में रिफ्लेक्टर न होने की वजह से कई बार हादसा हो जाता है और इसमें अकाल ही लोगों की मौत हो जाती है। यातायात माह में वाहनों के पीछे खासकर ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे अभियान चलवाकर रिफ्लेक्टर लगवाए गए थे। तापमान में उतार-चढ़ाव से हाथ-पैर होने लगे सुन्न
संवाद सहयोगी, बुलंदशहर : ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के चलते सुबह-शाम हाथ-पैर सुन्न होने लगे हैं। दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। दोपहर में दो बजे के बाद कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड का अहसास शुरू हो जाता है। हालांकि न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, मगर ठंड का असर बरकरार है।
सोमवार को सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर दिया। दोपहर में कड़क धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन शाम के समय हाथ-पैरों में ठंड के चलते ठिठुरन महसूस हुई। हालांकि शहर में ठंड कम रही, लेकिन देहात क्षेत्रों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। हालांकि तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। गर्म कपड़ों के बाजारों में तेजी
ठंड का असर बढ़ते ही गर्म कपड़ों के बाजार में भी तेजी आ गई है। सोमवार को नुमाइश में लगने वाले बाजार, तिब्बत बाजार और अंसारी रोड पर बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। वहीं बाजार में दुकानदारों ने भी मौसम के हिसाब से गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू कर दी है।