जांच करने पहुंची मनरेगा लोकपाल से अभद्रता
गांव टिटौटा में मनरेगा मजदूरों द्वारा की गई शिकायत पर पहुंची मनरेगा लोकपाल से ग्राम प्रधान ने अभद्रता की। ग्राम प्रधान ने कोविड-19 में जिला प्रशासन के खिलाफ श्रमिकों को भड़काना और बेवजह आरोप-प्रत्यारोप लगाकर नोटिस देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि लोकपाल ने शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान पति से भुगतान की बाबत जानकारी मांगने की बात कही।
बुलंदशहर, जेएनएन। गांव टिटौटा में मनरेगा मजदूरों द्वारा की गई शिकायत पर पहुंची मनरेगा लोकपाल से ग्राम प्रधान ने अभद्रता की। ग्राम प्रधान ने कोविड-19 में जिला प्रशासन के खिलाफ श्रमिकों को भड़काना और बेवजह आरोप-प्रत्यारोप लगाकर नोटिस देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि लोकपाल ने शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान पति से भुगतान की बाबत जानकारी मांगने की बात कही।
टिटौटा में मनरेगा मजदूरों ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की मजदूरी न देने का आरोप लगाया था। मनरेगा लोकपाल अंशु त्यागी शिकायत के आधार पर जांच करने पहुंची। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिन लोगों ने शिकायत की है वह जॉब कार्ड धारक नहीं हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। आरोप है कि बेवजह उन्हें नोटिस भेजने की चेतावनी दी जा रही है। जबकि मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों और भुगतान की सूची ग्राम्य विकास विभाग को भेज दी गई है। अंशु त्यागी ने कंपोस्ट पिट की वीडियोग्राफी और श्रमिकों के बयान दर्ज कर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव समेत समस्त संबंधित अधिकारियों से जांच संबंधित पत्रावली लोकपाल कार्यालय भेजने की बात कही।
...
वर्जन
मनरेगा मजदूरों की शिकायत पर टिटौटा गांव में जांच की गई है। खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव आदि को पहले ही सूचित कर दिया गया था। 57 शिकायतें क्षेत्र से मिली हैं। ग्राम प्रधान ने जानबूझकर हंगामा किया। ग्राम प्रधान, सचिव और बीडीओ को विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।
-अंशु त्यागी, मनरेगा लोकपाल
...
जांच का किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया है। चुनावी रंजिश के कारण शिकायतें की गई है। बिना सूचना दिए ही मनरेगा लोकपाल जांच करने आईं थीं। कार्यों से सम्बंधित दस्तावेज सक्षम अधिकारी को भेजे जाएंगे।
-सुभाष राघव, प्रधान पति, टिटौटा।