अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर : राज्यमंत्री
अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर राज्यमंत्री बुलंदशहर जेएनएन। जनता के लिए अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। प्रदेश के वन एवं जन्तु राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने शिकारपुर में आयोजित रामलीला के शुभारंभ के मौके पर व्यक्त किए व्यक्त किए।
बुलंदशहर, जेएनएन। जनता के लिए अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। प्रदेश के वन एवं जन्तु राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने शिकारपुर में आयोजित रामलीला के शुभारंभ के मौके पर व्यक्त किए व्यक्त किए।
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष होने वाली रामलीला हमको सच्चाई पर विजय की याद दिलाती है। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शो का अनुसरण करके उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। राज्यमंत्री ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रामलीला मैदान जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही मुख्य मार्ग से रामलीला मैदान तक सीसी रोड बनवाई जायेगी। इसके अलावा रामलीला मैदान में रात के समय अंधेरा होने के कारण आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को एवं जनता को काफी परेशानी होती है जिसके लिए हाई मास्क लाइट लगवाई जाएगी। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर कमेटी के प्रधान गगन शर्मा, महामंत्री अनिल कुमार शर्मा, विक्रम देव, उप महामंत्री सुधीर कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग, विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष रतन प्रकाश पांडे, केके शर्मा चीनी वाले, श्री कृष्ण सिघल, डॉ मंगलदेव शर्मा, नरेश सिघल, रनसिंह पंवार, शैलेंद्र शर्मा, मनोज ठेकेदार, भावेश मित्तल, देवीसरन मित्तल, उमेश गर्ग, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।