Move to Jagran APP

रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

खुर्जा नगरपालिका के तत्वावधान में रैली निकालकर महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया। साथ ही उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी और बेटियों को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:37 PM (IST)
रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा नगरपालिका के तत्वावधान में रैली निकालकर महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया। साथ ही उनके अधिकारों के विषय में जानकारी दी और बेटियों को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।

loksabha election banner

नगरपालिका परिसर में पालिका कर्मी और स्थानीय महिलाएं एकत्र हो गईं। जहां से मिशन शक्ति के तहत रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, भाजयुमो के नगराध्यक्ष गौरव शर्मा और अधिशासी अधिकारी जेके आनंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुए किया। इस दौरान जेके आनंद ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होने चाहिए। वहीं उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। वहीं गौरव शर्मा ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। बेटा और बेटियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। वहीं रैली के दौरान पालिका कर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई पालिका परिसर में ही आकर समाप्त हुई। इसमें नगरपालिका के सफाई इंस्पेक्टर रोबिन कुमार, नूर अहमद, कपिल, सुनील, मोनिका, सोनी आदि रहे।

एनएसएस छात्राएं लोगों में सेवा का भाव पैदा करे: तेवतिया

गुलावठी क्षेत्र के गांव देवली में बसंती देवी डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अंकुर तेवतिया ने छात्राओं से एनएसएस के कार्यों से लोगों में सेवा का भाव पैदा करने पर जोर दिया। ताकि समाज से बुराइयों का सफाया कर उन्नत समाज का निर्माण किया जा सके। सचिव आरके सिंह एडवोकेट ने कहा कि एनएसएस समाजसेवा का माध्यम है। प्राचार्य डा. ममता श्रीवास्तव ने छात्राओं से सात दिन तक चलने वाले शिविर में लगन व मेहनत से कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नेम कुमार ने सभी अतिथियों का आभार जताया। साथ ही शिविर में सात दिन तक प्रतिदिन होने वाली गतिविधि के बारे में बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.