LokSabha Election 2019 : हमारा पीएम प्योर है,पीएम बनना श्योर है : राजनाथ सिंह
बुलंदशहर में गुरुवार को विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सोचा नहीं था कोई पार्टी पीएम चाेर बोलेगी। हमने कभी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 03:36 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 03:36 PM (IST)
बुलंदशहर,जेएनएन। सिकंदराबाद में गुरुवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में कुछ विपक्षी यह तो बोल सकते हैं कि सरकार ने इस काम को पूरा नहीं या इस काम को अधूरा छोड़ दिया। लेकिन कोई भी यह नहीं बोल सकता है कि पीएम मोदी या सीएम योगी के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। ऐसा है भाजपा का चरित्र।
सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में
हमारी सरकार जिस स्तर से काम कर रही है,हम वित्तीय स्थिति में विश्व भर में पांचवें नंबर पर होंगे। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 2014 में हमारे यहां दो मोबाइल फैक्ट्री थी लेकिन अब 101 फैक्ट्री हैं। सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में मिलता है। राजनाथ ने कहा कि पीएम स्वयं को चौकीदार बताते हैं फिर भी लोग अपशब्द बोलते हैं। क्या हमने कभी अपशब्दों का प्रयोग किया।
हमारा पीएम प्योर है
इन सबका बदला इस चुनाव में लिया जाएगा। कांग्रेस के लोग सुन लें हमारा पीएम प्योर है,उनका पीएम बनना श्योर है...वह वंस मोर हैं। जिस तरह कांग्रेस ने पीएम को बोला मैं भावुक हो गया था। सोचा नहीं था कि कोई पार्टी देश के पीएम को चोर बोलेंगे। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाए। नेहरू और इंदिरा गांधी के गरीबी हटाने वाले बयान पर कहा कि अगर देश को गरीबी मुक्त करना है तो कांग्रेस मुक्त देश करना होगा।
भारत ताकतवर बन कर उभर रहा
जो लोग कर्ज लेकर चले गए,उनको कर्ज कांग्रेस ने दिया था। हमारी सरकार आई तो वो देश छोड़कर भाग गए। हम एक एक को घसीटकर वापस लाएंगे। हम वोट बिना जातिवाद के मांगेंगे। तुष्टिकरण वालों को माफ नहीं करेंगे। अभी तक देश में एससी,एसटी व ओबीसी को आरक्षण मिलता था। हमको लगा तो गरीब सामान्यों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया। हम सांप्रदायिक सौहार्द की बात करते हैं। 57 देशों के मुस्लिम संगठनों ने न्योता देकर बता दिया कि देश कितना मजबूत हो रहा है। पुलवामा हमले का बदला इस बात का जवाब है। हमारी फोर्स ने बेगुनाह लोगों को नुकसान पहुंचाए बिना बदला लिया। यही कारण है कि सारी दुनिया ने समर्थन किया। अब कमजोर नहीं ताकतवर भारत बन गया है। सेटेलाइट मिशाइल बनाकर हमने रूस,चीन अमेरिका के बाद यह उपलब्धि हासिल की। राजनाथ सिंह ने गठबंधन पर भी चुटकी ली।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें