रैली निकालकर जागरूकता की जगाई अलख
शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के स्काउट गाइड ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के स्काउट गाइड ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव सरगांव एवं अन्य विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती हुई विद्यालय पर समाप्त हुई। महिलाओं को घर-घर जाकर उनके आत्मसम्मान हेतु आत्मनिर्भर स्वावलंबन एवं सम्मान हेतु जागरूक किया।
प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने मिशन शक्ति नारी सम्मान हेतु अपने विचार रखते हुए सभी गाइडस को बताया कि महिलाओं में अपने सम्मान को जागरूक कराने का युवा शक्ति की अहम भूमिका होती है। नारी सम्मान में महिला शक्ति इस मिशन से जागरूक करेंगी। उन्हें समय-समय पर अपने सम्मान हेतु जागरूक होने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड सर्वोत्तम सेवा कार्य के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें अपने कार्य को बखूबी निभाना आता है। परोपकार सहानुभूति सम्मान आत्मनिर्भर दूसरों की भलाई हेतु कार्य करने में सक्षम हैं। सभी का यह प्रण होना चाहिए कि हम अपने जीवन में नारी सम्मान नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन का सहयोग करें। जिला संगठन आयुक्त स्काउट पवन कुमार राठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त ओपी हंस, हरकेश मीणा, कविता शर्मा, बिदु चौधरी आदि मौजूद रहे।