Move to Jagran APP

राहत के साथ आफत लेकर आई बरसात

रविवार की सुबह करीब एक घंटा हुई बारिश ने जहां मौसम के मिजाज को बदल दिया वहीं शहरवासियों की परेशानियां को भी बढ़ा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM (IST)
राहत के साथ आफत लेकर आई बरसात
राहत के साथ आफत लेकर आई बरसात

बुलंदशहर, जेएनएन। रविवार की सुबह करीब एक घंटा हुई बारिश ने जहां मौसम के मिजाज को बदल दिया, वहीं शहरवासियों की परेशानियां को भी बढ़ा दिया। शहर में सीवर लाइन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते चारों ओर सड़कें खुदी पड़ी हैं। वाहनों का निकलना दुभर हो गया। कई वाहन कीचड़ में फिसलते नजर आए तो लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर गंतव्य पहुंचना पड़ा।

loksabha election banner

पिछले कई माह से शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते चारों ओर सड़कें खुदी पड़ी हैं। शनिदेव मंदिर मार्ग, कालाआम से स्याना बस अड्डा मार्ग, प्रीत विहार, लक्ष्मीनगर, लल्लाबाबू चौराहे से महिला जिला अस्पताल मार्ग, कचहरी मार्ग, रोडवेज से डीएवी पीजी कालेज मार्ग और टीचर्स कालोनी आदि मार्गो पर काम प्रति पर है। रविवार को बारिश होने से उक्त मार्गो में कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। सबसे अधिक हालत कचहरी मार्ग और स्याना बस अड्डा मार्ग की रही।

फसल पर रहा पड़ा असर

वर्तमान समय में धान की फसल पककर तैयार है। इसकी शीघ्र कटाई शुरू होने वाली है। रविवार सुबह को रुक-रुककर बरसात हुई, जिसके साथ तेज हवा चली। इससे बासमती समेत अन्य किस्म की धान की फसल गिर गई, जिससे किसानों को भारी झटका लगा है। किसानों का कहना है कि जो फसल गिर गई है, उसमें काफी कम पैदावार होगी। उधर, गन्ने की फसल के लिए बरसात वरदान साबित हुई है।

इन्होंने कहा..

शहर में सीवर लाइन के काम में तेजी लाने के लिए शासन को पत्र भेजा है। बारिश के कारण कीचड़ हो गई है। मौसम साफ होने पर तेजी से काम कराया जाएगा।

- डा. पंकज सिंह, ईओ नगर पालिका, बुलंदशहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.