श्रद्धालुओं की बुझाई प्यास, ग्रहण कराया प्रसाद
जेएनएन बुलंदशहर सावन माह के पहले सोमवार पर भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने छबील लगाई।
जेएनएन, बुलंदशहर : सावन माह के पहले सोमवार पर भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा ने छबील लगाई। मंदिरों से पूजा-अर्चना करके आ रहे श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल पिलाया और केले का प्रसाद वितरित किया गया। शाखा अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि संस्था की ओर से शिवभक्तों की सेवा की गई। सावन माह की दोनों त्रियोदशी को रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। इस दौरान दीपू गर्ग, विशाल जालान, गौरव गुप्ता, नमन गर्ग, मोहित गर्ग, विकास ग्रोवर, विकास छाबड़ा का सहयोग रहा।
नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में हुई पूजा अर्चना
बुलंदशहर: सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर के क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, गंगा जल, दूध, दही एवं शहद से भगवान शिव का अभिषेक कर अपने परिवार के सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की। नगर के प्राचीन महादेव मंदिर, कालेश्वर मंदिर, संकट मोचन मंदिर सहित सत्यनारायण मंदिर, कैलाश ज्ञान मंदिर, पथवारी देवालय, श्रीमान जी पधारिये मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही दूसरी ओर गांव कर्णवास के सबसे प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में लोगों ने पूजा पाठ का आयोजन कर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर के क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।