Move to Jagran APP

गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली

गुरुनानक जन्मोत्सव पर सिख समाज के लोगों ने प्रभातफेरी निकाल वाहे गुरु का गुणगान किया। सोमवार सुबह गुरुद्वारे से शुरू हुई प्रभातफेरी नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस दौरान गुरुनानक देव की पालकी को आकर्षक फूलों से सजाया गया। प्रभातफेरी जिन-जिन मार्गो से होकर गुजरी वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 11:17 PM (IST)
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली

जेएनएन, बुलंदशहर। गुरुनानक जन्मोत्सव पर सिख समाज के लोगों ने प्रभातफेरी निकाल वाहे गुरु का गुणगान किया। सोमवार सुबह गुरुद्वारे से शुरू हुई प्रभातफेरी नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस दौरान गुरुनानक देव की पालकी को आकर्षक फूलों से सजाया गया। प्रभातफेरी जिन-जिन मार्गो से होकर गुजरी वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सिख समाज के महिला, पुरुषों व बच्चों ने संकीर्तन कर वाहे गुरु का गुणगान किया। मुकेश मेहंदीरत्ता, सोमनाथ बत्रा, बाबू बत्रा, राजू अरोरा, विपिन बत्रा, राजीव नारंग, संजय नारंग, हनी, भारत भूषण बत्रा, शिवम नारंग, तरुण बत्रा, पीयूष, हर्ष, सनी नारंग आदि के अलावा महिलाएं भी शामिल रही।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, स्याना : नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक में सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में ज्ञानी हरविद्र सिंह व तेजेंद्र सिंह द्वारा गुरुवाणी का पाठ व कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें संगतों ने गुरुवाणी व कीर्तन सुनकर धर्म लाभ उठाया। तेजेंद्र सिंह ने गुरुनानक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुनानक जी का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित राय-भोई-दी-तलवंडी में मेहता कल्याण दास के घर हुआ था। इस दौरान उन्होंने बताया कि कलयुग में जीवों के उद्धार के लिये श्री गुरुनानक जी का जन्म हुआ था। उन्होंने सारे जग का चक्कर लगा कर लोगों को शांति पाठ पढ़ाया। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों से सजाया गया। देर शाम तक लंगर में भोजन, मिष्ठान व प्रसाद वितरित किया गया। संगत ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शारीरिक दूरी बनाकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सरदार कुलवंत सिंह, खेम सिंह, परमजीत सिंह, काले, बलजीत, गुरप्रीत सिंह, गोलू, जसवंत कौर, सुरजीत कौर, रविद्र, हरजीत व जसमीत कौर आदि मौजूद रहे। सत्संग भवन में हुआ सुन्दर कांड पाठ का आयोजन

संवाद सूत्र, डिबाई : गुरु नानक महाराज की जयंती पर मोहल्ला पुराना किला स्थित पंजाबी सत्संग भवन में एकत्रित हुए पंजाबी समाज के महिला-पुरुषों ने सोमवार की सुबह नगर में प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद सत्संग भवन परिसर में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके परिसर में ब्रह्माचारी त्रिवेणी दत्त महाराज की पुण्य तिथि मनाने हुए उन्हे याद किया। इस मौके पर तिलक राज साहनी, राजेंद्र सूरी, अजय सागर, रमेश खन्ना, विवेक साहनी, विकास साहनी, चीनू सागर, सन्नी सूरी, नीरू साहनी, तरुण अरोरा, सुमन अरोरा, नीता साहनी सहित नगर के अधिकांश लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.