उप्र शॉटगन शूटिग प्रतियोगिता में प्रभात ने जीता स्वर्ण व रजत पदक
गोंडा जनपद में आयोजित हुई शूटिग प्रतियोगिता में खुर्जा के प्रभात कुमार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। गोंडा जनपद में आयोजित हुई शूटिग प्रतियोगिता में खुर्जा के प्रभात कुमार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिया।
जनपद गोंडा के नबावगंज क्षेत्र स्थित शूटिग रेंज में बीते तीन से आठ सितंबर के बीच 42वीं उत्तर प्रदेश शॉटगन शूटिग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खुर्जा के मोहल्ला पीली कोठी निवासी प्रभात कुमार पुत्र योगेश कुमार शर्मा ने भी प्रतिभाग किया था। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रभात ने एनआर केटेगरी (ट्रैप इवेंट) में स्वर्ण और डबल ट्रैप इवेंट में रजत पदक जीता। अलंकरण समारोह में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव समेत अन्य अतिथियों ने प्रभात को सार्टिफिकेट और पदक देकर सम्मानित किया। इसकी जानकारी होने के बाद प्रभात के परिवार में खुशी की लहर है। कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रभात ने प्रीनेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह अक्टूबर में होने वाली प्री नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।