जिले का सिस्टम ठीक करेगा पीओएस मशीनों की समस्या
बुलंदशहर : राशन वितरण की स्थिति को सुधारने के लिए अब जिले का सिस्टम काम करेगा। बायोमेि
बुलंदशहर : राशन वितरण की स्थिति को सुधारने के लिए अब जिले का सिस्टम काम करेगा। बायोमेट्रिक मशीनों में आए दिन दिक्कतें आती रहती हैं। सबसे ज्यादा सर्वर की दिक्कत होती है, जिससे उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाता है। लखनऊ स्तर से ही इसकी समस्या दूर होती है। अब जिलास्तर पर सर्वर की समस्या का तो समाधान नहीं हो पाएगा, लेकिन मशीनों की दिक्कत समाप्त हो जाएंगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन लगाई गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सही से राशन का वितरण हो सके। कई बार राशन डीलर उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं करते थे। बायोमेट्रिक मशीन लगने से नगरीय क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान हो चुका है। अब राशन डीलर उपभोक्ताओं के राशन की चोरी नहीं कर पाते हैं और न ही उन्हें झूठ बोलते हैं। पहले कई-कई महीने राशन न आने की बात कहकर राशन का वितरण ही नहीं किया जाता था। अब सारा रिकार्ड डीलरों को अपने पास रखना पड़ता है। क्योंकि की अधिकारियों की मानिट¨रग में राशन डीलरों की चोरी पकड़ी जाएगी। क्योंकि बायोमेट्रिक मशीन में कितने अंगूठे लगे और रजिस्टर में कितनी एंट्री हुई हैं। इसी के आधार पर चोरी पकड़ ली जाएगी। क्योंकि बायोमैट्रिक मशीन में ¨फगर ¨प्रट को लेकर गड़बड़ी नहीं जा सकती है। सबसे बड़ी समस्या उपभोक्ताओं के सामने सर्वर फेल होने की आती है। वह समस्या लखनऊ से ही दूर होती है। कई-कई दिन तक सर्वर गायब हो जाता है। मशीनें खराब होने के बाद काफी दिनों तक ठीक नहीं होती थीं। उपभोक्ता राशन के लिए मारे-मारे फिरते थे। अब जिलास्तर ठेका लेने वाली कंपनी मशीनों की समस्याओं का समाधान करेंगी। जिला पूर्ति अधिकारी केबी ¨सह ने बताया कि जिलास्तर पर मशीनों को ठीक करने के लिए व्यवस्था हो गई है। दो दिन में मशीनों को ठीक कर दिया जाएगा। सर्वर की व्यवस्था लखनऊ से ही दूर होगी। पूरे उत्तर प्रदेश के सर्वर की स्थिति वहीं से कंट्रोल होती है।