Move to Jagran APP

सूची जारी होते ही कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान

जेएनएन बुलंदशहर कांग्रेस की गुरुवार को जारी हुई सूची को लेकर जिले में असंतोष सामने आ गया। इस सूची में जिले की सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:20 PM (IST)
सूची जारी होते ही कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान
सूची जारी होते ही कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान

जेएनएन, बुलंदशहर : कांग्रेस की गुरुवार को जारी हुई सूची को लेकर जिले में असंतोष सामने आ गया। इस सूची में जिले की सभी सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल है। अनूपशहर से टिकट मांग रहे पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिले में विरोध का दौर पार्टी विरोधी नारों के साथ पोस्टरों को आग के हवाले करने तक पहुंच गया।

loksabha election banner

पार्टी की ओर से जारी सूची में अपना नाम नहीं होने को लेकर टिकट की दौड़ में शामिल लोगों का गुस्सा फूट गया। अनूपशहर सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यौपाल ने पार्टी नेतृत्व पर भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का काम किया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। श्यौपाल अनूपशहर विधान सभा सीट पर पिछले 15 साल से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट न मिलने पर श्यौपाल ने पार्टी पर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है।

जिलाध्यक्ष का इस्तीफा देने की बात सुर्खियों में आने के बाद पार्टी में विरोध का स्वर बुलंद हो गया। डिबाई विधान सभा सीट पर दावेदारी कर रहे हरिओम दूबे का गुस्सा अपने चरम पर पहुंच गया और उन्होंने समर्थकों के साथ कांग्रेस विरोधी नारे लगाकर क्षेत्र में स्वयं द्वारा लगाए फ्लैक्स व पोस्टर को फाड़कर उनकी होली जलाई। सिकंदराबाद सीट से दावेदारी कर रहे राकेश भाटी ने पार्टी नेतृत्व पर गुमराह करने का आरोप लगाया। सदर सीट से दावेदारी कर रहीं गीता शर्मा टिकट नहीं मिलने पर फफक कर रो पड़ीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.