Move to Jagran APP

अनूपशहर ने दल ही नहीं निर्दलों को भी पहनाया है ताज

जेएनएन बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर विधान सभा छोटी काशी के नाम से अपनी पहचान रखती है। 1952 में कांग्रेस दीनदयाल शर्मा पहली बार इस सीट से विधायक चुने गए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 10:54 PM (IST)
अनूपशहर ने दल ही नहीं निर्दलों को भी पहनाया है ताज
अनूपशहर ने दल ही नहीं निर्दलों को भी पहनाया है ताज

जेएनएन: बुलंदशहर : जनपद की अनूपशहर विधान सभा छोटी काशी के नाम से अपनी पहचान रखती है। 1952 में कांग्रेस दीनदयाल शर्मा पहली बार इस सीट से विधायक चुने गए थे। फिलहाल यह सीट भाजपा के पास है।

loksabha election banner

जनपद की अनूपशहर विधानसभा सीट 1952 में अस्तित्व में आई थी। कांग्रेस के टिकट पर दीनदयाल शर्मा 1952 में विधायक चुने गए। अनूपशहर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक कांग्रेस का कब्जा रहा है। भाजपा भी तीन बार इस सीट को जीत चुकी हैं। इतना हीं नहीं जब यहां की जनता का दलों से दिल भरा तो निर्दलीय प्रत्याशी को ही विजयी बना कर विधानसभा भेज दिया था। अनूपशहर विधानसभा सीट को छोटी कांशी के नाम जाना जाता है। अनूपशहर विधान सभा सीट कांग्रेस से ज्यादा किसी और दल की नहीं रही है। यहां के चुनावों में लोग दल व प्रत्याशी बदलते देखते रहे हैं।

..

अब तक चुने गए विधायक

दीनदयाल शर्मा - कांग्रेस -1952

देवदत शर्मा - कांग्रेस- 1957

चुन्नी लाल शर्मा - कांग्रेस -1962

धु्रव कुमार दीक्षित -जनसंघ -1967

खचेड़ू सिंह मौर्य - कांग्रेस -1969

खचेड़ू सिंह मौर्य -बीकेडी -1971

बेनी प्रसाद माधव - जनता पार्टी-1977

पीके शर्मा - कांग्रेस- 1980

पीके शर्मा - कांग्रेस -1985

होशियार सिंह - जनता दल -1989

नवल किशोर गर्ग - भाजपा - 1991

नवल किशोर गर्ग - भाजपा - 1993

सतीश शर्मा - कांग्रेस -1996

होशियार सिंह -निर्दलीय -2002

गजेन्द्र सिंह - बसपा -2007

गजेन्द्र सिंह - बसपा -2012

संजय शर्मा - भाजपा -2017

..

विधान सभा क्षेत्र में मतदाता

पुरूष मतदाता -199376

महिला मतदाता - 177806

अन्य - 36

कुल मतदाता - 377218

..

मतदाताओं के अनुमानित जातिगत आंकड़े

मुस्लिम मतदाता - 60 हजार

जाट मतदाता - 54 हजार

जाटव मतदाता - 45 हजार

लोधी राजपूत मतदाता - 40 हजार

ब्राह्मण मतदाता - 32 हजार

ठाकुर मतदाता - 20 हजार

..


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.