पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों पर अत्याचार बंद करे : चेतनानंद
¨हदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्याना बवाल मामले में पुलिस-प्रशासन से ग्रामीणों पर अत्याचार बंद करने की मांग की।
संसू, बुलंदशहर : ¨हदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्याना बवाल मामले में पुलिस-प्रशासन से ग्रामीणों पर अत्याचार बंद करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस का दमनचक्र जल्द नहीं रुका तो संगठन के लोग आमरण अनशन करेंगे।
सोमवार को डीएम रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष यति मां चेतनानंद सरस्वती ने कहा कि बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों पर अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रहा है। बवालियों को पकड़ने के नाम पर ग्रामीणों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मियों के ही दबिश दे रही है और कार्रवाई के नाम पर घरों में तोड़फोड़ भी कर रही है। महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। पुलिस-प्रशासन के दमनकारी रवैये ने ग्रामीणों को गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस का दमनकारी रवैया समाप्त नहीं हुआ तो 16 दिसंबर से काला आम पर आमरण अनशन किया जाएगा। भूपेंद्र तोमर, ¨पकी चौधरी, रवि बजरंगी, अरूण सक्सेना, दीपक चौधरी व कुणाल यादव मौजूद रहे।
---
सरकार पर भी साधा निशाना
¨हदू स्वाभिमान के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बाबा परमेंद्र आर्य ने कहा कि सरकार गोकशी रोकने में असफल साबित हो रही है। स्याना प्रकरण इसका जीता जागता उदाहरण है। पुलिस गोकशी करने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जीतू फौजी जैसे लोगों को फंसा रही है। संगठन के लोग तन मन धन से जीतू फौजी के साथ है। कहा कि ¨हदुओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।