पर्यावरण संरक्षण को छात्राओं ने किया पौधरोपण
गांव सैदपुर में बसंती देवी डिग्री कालेज देवली की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण को छात्राओं ने पौधारोपण किया।
संस, गुलावठी: गांव सैदपुर में बसंती देवी डिग्री कालेज देवली की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण को छात्राओं ने पौधारोपण किया। छात्राओं ने गांव में करीब एक दर्जन छायादार व फलदार पौधे रोपे। साथ ही ग्रामीणों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे पर्यावरण शुद्ध रह सके। दूसरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण जागरुकता विषय पर गोष्ठी हुई, जिसमें प्राइमरी विद्यालय के प्रधान अध्यापक फखरुद्दीन ने कहा कि पर्यावरण की समस्या एक गंभीर समस्या है। पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पौधारोपण एक प्रभावी साधन है इसलिए हम सभी को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, स्वस्थ्य और सुंदर बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना होगा। जूही, सोनम, वर्षा, इलमा, कंचन सिरोही, नबिहा, आलिया आदि छात्राओं ने भी पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार ने किया।