Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने किया खाद्य सामग्री और मास्क वितरण

जेएनएन बुलंदशहर कांगेस जिला कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 52वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कांगेस पदाधिकारियों ने मलिन बस्तियों में पहुंच कर गरीबों को राशन किट का वितरण किया। यक्ष राहुल गांधी का 52वां जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:29 PM (IST)
कांग्रेसियों ने किया खाद्य सामग्री और मास्क वितरण
कांग्रेसियों ने किया खाद्य सामग्री और मास्क वितरण

जेएनएन, बुलंदशहर : कांगेस जिला कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 52वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कांगेस पदाधिकारियों ने मलिन बस्तियों में पहुंच कर गरीबों को राशन किट का वितरण किया।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि आज देश पर बहुत बड़ा संकट है। कोरोना महामारी की विपदा में हमने अपने बहुत देशवासियों को खोया है। इसलिए इस दुख की घड़ी भरे माहौल में कोई भी कांग्रेसी मेरे जन्मदिन पर कोई उत्सव ना करें। सब लोग गरीबों को भोजन मास्क आदि बांटने का काम करें गरीबों के दुख दर्द बांटने का काम करें। पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया ने कहा कि राहुल गांधी जैसे पढ़े-लिखे काबिल नेता किसी पार्टी के पास नहीं हैं। राहुल गांधी देश हित में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करते हैं। सुशील चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जी गरीबों के मसीहा हैं, उन्हें हर वक्त गरीबों की चिता रहती है और गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसलिए गरीबों में राशन सामग्री और मास्क का वितरण किया गया है। इस दौरान आदर्श देव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, महेश शास्त्री, शकील अहमद, किशन चौधरी,प्रशांत बाल्मीकि मौजूद रहे।

खालौर प्रधान ने गांव को दी फॉगिग मशीन की सौगात

बुलंदशहर: बदलते मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्र के गांव खालौर में नवनिर्वाचित प्रधान ने फॉगिग मशीन उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा ग्राम प्रधान बबीता चौधरी ने अपने पति विनोद चौधरी के साथ मिलकर गांव में एक कैंप लगाया जिसमें किसानों को पशुओं से सम्बंधित दवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

नवनिर्वाचित खालौर प्रधान बबीता चौधरी द्वारा निजी खर्चे से लगातार जनहित में कार्य किये जा रहे हैं। ग्राम प्रधान और उनके पति ने गांव में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों के लिए एक फॉगिग मशीन उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा गांव में पशु पालने वाले किसानों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों से संबंधित दवाई उपलब्ध करवाई। इस मौके पर मनवीर सिंह, पंडित लक्ष्मी नारायण, चिरंजीलाल मास्टर , हाजी छोटे खां, हाजी, वीरेंद्र सिंह, रज्जू मुकद्दम, टोनी, सतपाल सिंह, आकाश चौधरी, पिटू चौधरी, अनमोल चौधरी, पप्पू सिंह व युवा टीम भी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.