यमुनापुरम में उफनती सीवर लाइन से लोगों को परेशानी
नगरपालिका और विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते शहर की यमुनापुरम पॉश कालोनी के लोग पिछले एक साल से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
बुलंदशहर, जेएनएन। नगरपालिका और विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते शहर की यमुनापुरम पॉश कालोनी के लोग पिछले एक साल से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
यमुनापुरम कालोनी बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की अधिकृत कालोनी है। बावजूद इसके यहां सीवर लाइन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि आए दिन सीवर लाइन लीकेज रहती है। अधिकांश घरों में शौचालयों के सेफ्टी टैंक भी नहीं है। लोगों ने पाइप सीधे सीवर लाइन में डलवा रखे हैं। जिससे मल बाहर आने लगता है। दुर्गध उठती रहती है। यहां डवलपमेंट चार्ज भी वसूला जाता है। बावजूद इसके कालोनी में समस्या बनी हुई है।
मास्टर दिनेश शर्मा पालिका के साथ ही बीडीए में भी शिकायत की है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। सफाई व्यवस्था भी चौपट है। पालिका के सफाईकर्मी भी कभी-कभाक दिखाई देते हैं। गांवों से भी बदत्तर हालात शहर की इस कालोनी की है।
-सुरेश सिंह-नालियां
नालियां सिल्ट से भरी हैं। कुछ लोगों ने सीवर में घर की नाली भी कनेक्ट कर दी हैं, जिससे मैनहोल से गंदगी उफनती रहती है। पालिका के अधिकारी नई सीवर लाइन डलने की बात कहते हैं।
-गजेन्द्र सिंह पालिका हाउस टैक्स वसूलती है। जलकर भी लेती है। चुनाव में वोट भी देते हैं, लेकिन अब ना तो उनकी समस्या कोई अधिकारी सुनते हैं और ना ही कोई जनप्रतिनिधि। सीवरेज के पानी खींचने वाला पंप भी कभी-कभी ही चलता है। इससे भी सीवर ओवरफ्लो होता है।
-अमर पाल सिंह इन्होंने कहा
कालोनी पालिका के हैंडओवर है, लेकिन ये सीवर लाइन प्राधिकरण ने डाली थी, जिसकी गुणवत्ता बहुत खराब थी। इसलिए अब क्षतिग्रस्त हो गई है। अमृत योजना से नई लाइन डाली जाएगी। नई सीवर लाइन की डीपीआर में शामिल है। शिकायत आने पर कर्मचारी टैंकर लेकर जाते हैं।
-सुनील कुमार-सफाई निरीक्षक पालिका