काम के बोझ में तनाव की जिदगी जी रहे लोग: महेश
जहांगीराबाद नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम के लिए भूमि पूजन के दौरान नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में लोग ज्यादा काम-काज के कारण तनावपूर्ण जिदगी जीने को मजबूर हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। जहांगीराबाद नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम के लिए भूमि पूजन के दौरान नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में लोग ज्यादा काम-काज के कारण तनावपूर्ण जिदगी जीने को मजबूर हैं। इस स्थिति में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था लोगों को सही राह दिखाने में बहुत हद तक जिदगी तनावमुक्त जीने का सलीका सिखा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता के लिए प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम किसी अनमोल औषधि से कम नहीं है। मुख्य वक्ता बीके राजश्री दीदी ने लोगों का मार्गदर्शन किया। आश्रम के लिए भूमि नगर पालिका द्वारा आवंटित की गई थी। बीके राजश्री दीदी ने कहा कि अच्छे लोगों की सहायता के कारण ही धर्म के कार्य पूर्ण होते हैं। उन्होंने सभी से अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में लोग हमारे विचारों को अपनाकर ईश्वरीय ज्ञान को प्राप्त करें। पालिकाध्यक्ष डा. सूरजभान माहुर व पूर्व पालिका अध्यक्ष पति कृष्णकांत वाष्र्णेय ने आश्रम निर्माण के लिए 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने अध्यक्ष कृष्णराज सिंह व सचिव विपिन रोहिल्ला के नेतृत्व में मंत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रोडवेज बस स्टैंड, जहांगीराबाद को तहसील, आहार गंगा पुल निर्माण की मांग की गयी। उधर अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद मेरठ प्रांत के महामंत्री वीरपाल शर्मा ने मंत्री को ज्ञापन दे नगर पालिका द्वारा नाम दर्ज कराने को वसूला जा रहा एक प्रतिशत कर हटाने की मांग की। पूर्व पालिका अध्यक्षा नीलम वाष्र्णेय, पवन वाष्र्णेय, नन्हे सिंह लोधी, रामपाल लोधी, भूपेंद्र रावल, रिकू राणा, मनोज शास्त्री, विनय अग्रवाल, प्रेम कांत शर्मा मौजूद रहे।