धनतेरस पर धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी
धनतेरस पर सोमवार सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोग बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही बर्तन खरीदते हुए नजर आए। माना जाता है कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
खुर्जा : धनतेरस पर सोमवार सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोग बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही बर्तन खरीदते हुए नजर आए। माना जाता है कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
दीवाली पर्व पर धनतेरस से ही बाजारों में रौनक दिखाई दी। सुबह से देहात और शहरवासी बाजारों में दुकानों पर नजर आए। मान्यता है कि दीवाली से पहले आने वाले धनतेरस के पर्व पर बर्तन या सोने-चांदी के जेवर खरीदने से मां लक्ष्मी से कृपा होती है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। बर्तन की दुकानों के अलावा ज्वेलर्स की दुकानों पर भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस के चलते सुबह से ही लोगों के बाजार में आने के कारण नगर के गांधी रोड, जेवर अड्डा, तहसील मार्ग, बजाजा बाजार, कबाड़ी बाजार समेत अधिकांश सभी बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहक उमड़े रहे।