पावर लिफ्टिग में पवन और आदित्य ने झटका स्वर्ण पदक
खुर्जा में दिल्ली में आयोजित हुई पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में खुर्जा के दो खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर लिए। सोमवार को दोनों खिलाड़ियों का उनके स्वजनों और लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम कर चुके हैं।
जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में दिल्ली में आयोजित हुई पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में खुर्जा के दो खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर लिए। सोमवार को दोनों खिलाड़ियों का उनके स्वजनों और लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम कर चुके हैं।
खुर्जा निवासी पवन सोलंकी पिछले काफी समय से पावर लिफ्टिग में अपना जौहर दिखाते हुए आ रहे हैं। उनके द्वारा कई पदक अपने नाम किए जा चुके हैं। पवन ने बताया कि रविवार को दिल्ली मंडावली में पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने भी प्रतिभाग किया। जहां खेलते हुए उन्होंने 66 किलो वर्गभार में 200 किलो वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। स्वर्ण पदक के साथ-साथ उन्हें सार्टिफिकेट और नगदी देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ खुर्जा के गांव बुढ़ेना निवासी आदित्य पुत्र अमरपाल सिंह ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। आदित्य ने 58 किलो वर्गभार में 58 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके चलते उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। वहीं कुछ दिनों पहले दिल्ली में आयोजित हुई प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम कर लिए थे।
राशन विक्रेता समिति ने अफसरों को दी विदाई
बुलंदशहर। राशन विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रबोस सिंह रावत के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में एआरओ और पूर्ति निरीक्षकों को विदाई दी गई। इस दौरान आलोक वशिष्ठ ने बुलंदशहरवासियों की भूरी-भूरी प्रसंशा की। बता दें कि शासन के निर्देश पर जिला पूर्ति कार्यालय से एआरओ आलोक वशिष्ठ को बागपत, दिग्विजय सिंह को सहारनपुर, कमलेशचंद का हापुड़ स्थानांत्रण किया गया है। वहीं पूर्ति निरीक्षक आनंद प्रकाश को सहारनपुर और दिव्या श्रीवास्तव को मेरठ भेजा गया है। इस दौरान दर्जनों राशन डीलर्स ने उन्हें पगड़ी और शॉल भेंट कर विदा किया। मौके पर यशू शर्मा, गिरीश पाराशर, अखलाख अंसारी, डा. रवि राणा, विनोद शर्मा, सुमति त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, मौ. इरफान आदि शामिल रहे।